सड़क 2 की रिलीज तारीख बदली.

0

मुम्बई, 20 मई (हि स)। 1991 की सुपर हिट रही फिल्म सड़क 2 रिलीज तारीख में बदलाव किया गया है। अभी तक ये फ़िल्म अगले साल 25 मार्च को रिलीज करने की घोषणा की गई थी। अब जानकारी मिली है कि ये फ़िल्म अगले साल 10 जुलाई को रिलीज होगी। इस बदलाव की अधिकारिक रुप से कोई वजह नहीं बताई गई है। सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट की तारीखों के साथ समस्या हो जाने की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ को आगे बढाने का फैसला लिया गया है। इस फिल्म के साथ महेश भट्ट लगभग 20 सालों के अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं। सड़क की इस सीक्वल में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के साथ मुख्य खलनायक का रोल मकरंद देशपांडे निभाने जा रहे हैं। पिछले सप्ताह मुंबई के महबूब स्टूडियो में इस फ़िल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरु हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *