सैफ की नई फिल्म ‘लाल कप्तान’

0

मुम्बई, 20 मई (हि स)। सैफ अली खान अब लाल।कप्तान बनने जा रहे हैं। ये उनकी नई फ़िल्म का टाइटल है, जिसकी घोषणा के साथ सोमवार को इस फ़िल्म का नया पोस्टर भी सोशल मीडिया पर लांच किया गया। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन मृगदीप लांबा कर रहे हैं, जो पूर्व में फुकरे सीरिज की दो फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फ़िल्म का निर्माण आनंद एल राय की कंपनी में होगा और इरोस कंपनी इसकी मार्केटिंग करेगी। इस फ़िल्म को अगले साल 6 सितंबर को रिलीज करने की घोषणा भी कर दी गई है। अभी तक फ़िल्म में सैफ की नायिका का चयन नहीं हुआ है। अगले साल सैफ की कई और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में अजय देवगन की कंपनी की फ़िल्म ताना जी है, जिसमें सैफ मेन विलेन के रोल में होंगे। ये फ़िल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। अगले साल ही उनकी एक और फ़िल्म जवानी जानेमन रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ तब्बू की जोड़ी है। इस फ़िल्म में नए चेहरे के रूप में आलिया फर्नीचरवाला को लांच किया जा रहा है, जो अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी है। नितिन कक्कड़ इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ये फ़िल्म अगले साल अगस्त में रिलीज की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *