अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही

0

 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, राष्ट्रपति ने कहा- यह तूफानी आउटब्रेक्स



वॉशिंगटन, 12 दिसंबर (हि.स.)। अमेरिका के पांच राज्यों में तूफान से भारी तबाही हुई है। बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। 100 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे इतिहास के ‘सबसे बड़े’ तूफानी आउटब्रेक्स में से एक करार दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारतें जमींदोज हो गई हैं। इलाका मैदान में बदल गया है। राहत और बचाव कर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

केंटुकी राज्य के गवर्नर ने कहा है कि कम से कम पांच राज्यों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे राज्य में कम से कम 70 लोगों की मौत होने की आशंका है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गवर्नर एंडी बेशिर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है।

बेशिर ने कहा कि मेफील्ड में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी, इलिनोइस में अमेजन कार्यालय और अरकंसास में एक नर्सिंग होम भी चक्रवात की चपेट में आ गए। मेफील्ड फैक्टरी में करीब 110 लोग मौजूद थे। मेफील्ड के मेयर ने कहा कि यह पश्चिमी केंटकी शहर ‘माचिस की तीली’ में बदल गया। 10,000 लोगों के शहर में व्यापक विनाश हुआ है। ऐतिहासिक घर और इमारतें गिर गई हैं। खेतों में कारें पलटी हुई हैं। मोमबत्ती फैक्टरी की छत गिर गई। 40 लोगों को बचा लिया गया है। अगर कोई और जीवित मिलता है तो यह चमत्कार होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *