कोरोना के मामलों में कमी, 24 घंटों में आए साढ़े सात हजार नये मरीज

0

लगाए गए 117.63 करोड़ से ज्यादा टीके



नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 07 हजार, 579 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान पूरे देश में कोरोना से 236 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 12 हजार, 202 दर्ज की गई।

कोरोना के मामलों में पूरे देश में केरल में अब भी सबसे अधिक नये मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में वहां तीन हजार, 698 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान इस राज्य में कोरोना से 75 मरीजों मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में पूरे देश में कोरोना की संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 50 दिनों से संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीच बना हुआ है। देश में कोरोना के कुल तीन करोड़, 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। एक लाख, 13 हजार,584 एक्टिव मामले हैं। कोरोना से देश में अबतक तीन करोड़, 39 लाख, 46 हजार, 749 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में नौ लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक अबतक कुल 63 करोड़, 34 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में 117 करोड़, 63 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *