प्रधानमंत्री मोदी 56वें डीजीपी कॉन्फ़्रेंस में रविवार को देंगे उद्बबोधन

0

लखनऊ, 21 नवम्बर (हि.स.)। प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिनभर 56वें पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक कॉन्फ़्रेंस में उपस्थित रहे। वह रविवार को भी कॉन्फ़्रेंस में शामिल होंगे और इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा पर अधिकारियों को वह सम्बोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब नौ बजे पुलिस महानिदेशक कॉन्फ़्रेंस में पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दो गृह राज्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री दिनभर कॉन्फ़्रेंस में उपस्थित रहे। दोपहर और रात्रि का भोजन भी अधिकारियों के साथ ग्रहण किया। इसके बाद देर रात वह राजभवन लौट आये। रविवार यानि की आज सुबह फिर कॉन्फ़्रेंस में शामिल होने के लिए जाएंगे। शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी आज महानिदेशक कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित भी करेंगे। इसके बाद शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में शुक्रवार से तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक कॉन्फ़्रेंस का आयोजन हो रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया था। इस कॉन्फ़्रेंस में देश के सभी राज्यों के पुलिस महािनदेशक, पुलिस महानिरीक्षक भागीदारी कर रहे हैं। इसमें आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था, उग्रवाद, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी तमाम समयाओं और उनसे निराकरण को लेकर मंथन चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *