एलिसन रिस्क ने जीता अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज़ का खिताब

0

लिंज, 13 नवंबर (हि.स.)। अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी एलिसन रिस्क ने अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज़ का खिताब जीत लिया है।

खिताबी मुकाबले में रिस्क ने दो घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियन को 2-6, 6-2, 7-5 से हराया। यह उनके करियर का तीसरा खिताब है।

पिछले साल पैर की चोट से उबरने के बाद 73वीं रैंकिंग वाली रिस्क की यह पहली टूर्नामेंट जीत थी। इस चोट के कारण रिस्क नौ महीने तक कोर्ट से दूर रहीं।

अमेरिकी खिलाड़ी रिस्क तियानजिन 2014 और हर्टोगेनबोस 2019 में चैंपियन थी, लेकिन इसके बाद दो महीने पहले उन्हें पोर्टोरोज़ सहित अपने सात अन्य फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *