उद्धव ठाकरे की गरदन का ऑपरेशन सफल

0

मुंबई, 12 नवंबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की गरदन का एक छोटा ऑपरेशन हुआ है, जो सफल रहा। ऑपरेशन शुक्रवार को मुंबई के एच.एन.रिलायंस अस्पताल में आर्थो सर्जन डॉ. शेखर भोजराज की देखरेख में किया गया । शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बताया कि मुख्यमंत्री की तबीयत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार गरदन में तकलीफ की वजह से मुख्यमंत्री ठाकरे बुधवार शाम को मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए। वहां आर्थो सर्जन डॉ. शेखर भोजराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। आज सुबह मुख्यमंंत्री की गरदन का ऑपरेशन किया गया। संजय राऊत ने बताया कि एक अथवा दो दिन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल से डिसचार्ज हो सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *