कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग

0

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आज से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। कार्तिक ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकॉउंट पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह बैक साइड फेस किये हुए खड़े हैं और उन्होंने अपने हाथ में एक क्लैपबोर्ड लिया हुआ है, जिसपर शहजादा लिखा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा -शहज़ादा शुरू! इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहज़ादा की घोषणा हाल ही में हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा परेश रावल, मनीष रावल और रोनित बोस रॉय भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म साउथ की अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका नाम शहज़ादा रखा गया है। फिल्म को रोहित धवन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *