बलूचिस्तान में इस्लामिक स्टेट के नौ आतंकवादी ढेर

0

इस्लामाबाद, 23 अक्टूबर (हि.स.)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में छापेमारी के दौरान आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नौ आतंकवादी मारे गए। पुलिस अधिकारी महमूद अली ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस और काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) को सूचना मिली थी कि रोशी इलाके के मस्तंग जिले में आतंकवादी छिपे हुए हैं। अभियान चलाकर आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

सीटीडी की घेराबंदी के बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में नौ आतंकवादी मारे गए। सीटीडी के अनुसार मारे गए आतंकवादी बलूचिस्तान में हाल की कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। इस अभियान के दौरान हथियार, गोलाबारूद, हैंडग्रेनेड और राइफल्स की बड़ी खेप बरामद हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *