भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में आडवाणी-जोशी की वापसी, वरुण-मेनका-स्वामी बाहर

0

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गिरिराज, नित्यानंद और रविशंकर प्रसाद को मिली जगह



नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। नड्डा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं। 35 राष्ट्रीय पदाधिकारी, 50 विशेष आमंत्रित सदस्य, 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) शामिल हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कार्यसमिति में शामिल सदस्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल को शामिल किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बृजेश पाठक, दारा सिंह चौहान और मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह दी गई है।

नई कार्यसमिति में वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही सुब्रह्मण्यम स्वामी को भी जगह नहीं दी गई है। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर वरुण गांधी इन दिनों सरकार के खिलाफ मुखर हैं। समझा जा रहा कि इसी वजह से वरुण और मेनका गांधी को कार्यसमिति से बाहर रखा गया है।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में विधायक दल के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, सह-प्रभारियों, प्रदेश संगठन महमंत्रियों एवं संगठकों को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, विसाल जॉली, कन्ना लक्ष्मीनारायण, किरेन रिजीजू, बिजॉया चक्रवर्ती, रविशंकर प्रसाद. गिरिराज सिंह, भागीरथी देवी, नित्यानंद राय, सरोज पांडे, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, डॉ हर्षवर्धन, एस. जयशंकर, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी, श्रीपद नायक, पुरुषोतम रुपाला. मनसुख मंडाविया, भूपेन्द्र यादव, कृष्णपाल गुर्जर, सुनीता दुग्गल, अनुराग सिंह ठाकुर, डॉ जितेन्द्र सिंह, डॉ दर्क्षण अंद्राबि, प्रह्लाद जोशी, निर्मला सीतारमण, वी. मुरलीधरन, कुम्मनम राजशेखरन, नरेन्द्र सिंह तोमर, डॉ वीरेन्द्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, प्रकाश जावड़ेकर, चित्रा किशोर वाघे, बिस्वजीत सिंह, एएल हेक, धर्मेंन्द्र प्रधान, जुआल ओरम, अश्विनी वैष्णव, नामशिवयम, हरदीप सिंह पुरी, सोम प्रकाश, ओमप्रकाश माथुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, जसकौर मीणा, पोन राधाकृष्णन, जी. किशन रेड्डी, जितेन्द्र रेड्डी, विवेक वेंकटस्वामी, जी. राममोहन राव, प्रतिमा भौमिक, अजय भट्ट, सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा, महेन्द्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्योति, दारा सिंह चौहान, स्वामी प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, डॉ संजीव बाल्यान, डॉ. अनिल जैन, मिथुन चक्रवर्ती, दिनेश त्रिवेदी, स्वपन दास गुप्ता, भारती घोष, अनिर्बान गांगुली और डॉ. मुकुटमणि अधिकारी शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *