टोक्यो पैरालंपिक : स्वर्ण से चूके सुहास यतिराज, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

0

टोक्यो, 5 सितंबर (हि.स.)।भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी व नोएडा के जिलाधिकारी सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक हासिल किया है।

सुहास को एसएल4 क्लास फाइनल में फ्रांस के लुकास माजूर से हार का सामना करना पड़ा।

माजूर ने सुहास को 15-21, 21-17, 21-15 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

इससे पहले पुरुष एकल एसएल-4 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान ने 2-0 से हराया। फ्रेडी ने यह मुकाबला 21-17 और 21-11 से जीता।

बता दें कि बैडमिंटन में भारत का यह तीसरा पदक है। शनिवार को प्रमोद भगत ने स्वर्ण और मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता था।

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के 38 वर्षीय जिलाधिकारी (डीएम) सुहास पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी भी बन गए हैं।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की पदकों की संख्या 18 हो गई है।भारत ने अब तक 4 स्वर्ण, 8 रजत और छह कांस्य पदक जीते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *