पूर्वी वायु कमान​ में तबादला अम्बाला​ ​स्क्वाड्रन के ​कमांडिंग ऑफिसर​ का ​​​

0

अप्रैल में राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन ​हासिमारा एयरबेस (पश्चिम बंगाल) में गठित​ होगी ​



नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)​​​​।​ ​लड़ाकू विमान राफेल के लिए अम्बाला ​एयरबेस​ ​में बनाई गई पहली स्क्वाड्रन ​17 ‘गोल्डन एरो’​ ​​​​के ​​​​कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) ​​हरकीरत सिंह​ का अचानक ​​शिलॉन्ग स्थित ​​पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के मुख्यालय में ​तबादला कर दिया गया है​​। उनकी जगह ​ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया​ अम्बाला स्क्वाड्रन का चार्ज संभालेंगे​​​।​ इसी माह में राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन ​हासिमारा एयरबेस (पश्चिम बंगाल) में गठित की जानी है​।​​​​​
 
​अगला महीना अप्रैल ​​भारत-फ्रांस रणनीतिक सहयोग के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि ​​​​फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भारत की यात्रा पर आएंगीं​​।​ इसके बाद भारतीय ​​वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे। ​​​​अम्बाला स्क्वाड्रन को अब ​​तक केवल 11 ​विमान ​मिले हैं।​​​ अगले महीने ही ​​आठ और राफेल ​​भारत में पहुंचेंगे, जिसके बाद भारत के पास 19 ​​फाइटर जेट राफेल हो जाएंगे​​। ​इसी के साथ राफेल के लिए ​अम्बाला में बनाई गई पहली 17 एरो ​​स्क्वाड्रन पूरी हो जाएगी। ​अब तक भारत पहुंचे 11 राफेल जेट कमांडिंग ऑफिसर (सीओ)​​ ​​ग्रुप कैप्टन ​​हरकीरत सिंह​ की देखरेख में ​ही अम्बाला ​स्क्वाड्रन​ में शामिल किये गए हैं​।​​  ​
​​​भारतीय वायुसेना​ के एक आदेश के अनुसार ​​ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह को​ ​शिलॉन्ग स्थित पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के मुख्यालय में ​तबादला किया गया है। उनकी जगह ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया ​को अंबाला ​​एयरबेस में ​​17 ‘गोल्डन एरो’ स्क्वाड्रन के​​ सीओ के रूप में नियुक्त किया ​गया है।​ सूत्रों के अनुसार ​नए जेट विमानों के​ बेड़े में शामिल करने के छह-सात महीनों के भीतर ​​फाइटर स्क्वाड्रन के सीओ ​का तबादला करना बेहद सामान्य​ प्रक्रिया​ है। ग्रुप कैप्टन ​​हरकीरत सिंह​ ​का पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के मुख्यालय में​ स्थानांतरित किया जाना उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें ​नई स्क्वाड्रन का गठन मध्य अप्रैल में ​​हासिमारा एयरबेस (पश्चिम बंगाल) में ​किया जाना है​​​। फ्रांस से मिलने वाले बाकी राफेल विमानों को इसी स्क्वाड्रन में शामिल किये जाने की ​​​योजना है, जिसमें उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *