छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी माओवादी हिड़मा मुचाकी मारा गया

0

रायपुर/ दंतेवाड़ा, 13  जनवरी (हि.स.)। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारजुम के जंगलों में बुधवार सुबह डीआरजी के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी माओवादी हिड़मा मुचाकी को जवानों ने मार गिराया। माओवादी हिडमा मुचाकी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मारा गया नक्सली कटेकल्याण समिति का सदस्य था। मौके से एक 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद हुई है। मारे गए नक्सली पर पांच लाख रुपए का इनाम था और पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारजुम के जंगल में सुबह डीआरजी सीएएफ जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें इनामी नक्सली हिड़मा मुचाकी मारा गया। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया इनामी नक्सली हिड़मा मुचाकी मारा गया है। मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुये हैं। मारे गये माओवादी के विरुद्ध पुलिस में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *