मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग किया नये साल का स्वागत, वायरल हुई तस्वीर

0

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एवं अभिनेता अर्जुन कपूर  के  साथ गोवा में हॉलिडे इंजॉय कर रही हैं। इस खास मौके को दोनों खूब इंजॉय भी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर नये साल का स्वागत किया। मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ एक तस्वीर  साझा की है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में मलाइका अर्जुन के कंधे पर हाथ रखे हुए बैठी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, यह नई भोर है, नया दिन है, यह नया साल है 2021। ‘इसके साथ ही मलाइका ने  हमेशा आभारी होने का हैशटैग भी दिया है।
तस्वीरों में दोनों  काफी बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस लवबर्ड की यह तस्वीर वायरल हो रही है। गौरतलब है मलाइका अरोड़ा हाल ही में अर्जुन कपूर और अपने परिवार के साथ न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करने गोवा गई है, जहां वह और अर्जुन कपूर दोनों ही बहन अमृता अरोड़ा के घर ‘अजीरा बीच हाउस’ में ठहरे हुए हैं। दोनों ने इस वेकेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें संदीप और पिंकी फरार, सरदार एंड ग्रैंडसंस और भूत पुलिस शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *