दाऊद के पास 14 पासपोर्ट, 5 पाकिस्तान ने दिए

0

कराची के नूराबाद के पहाड़ी इलाके में है अंडरवर्ल्ड डॉन ​दाऊद इब्रा​हिम का आलीशान बंगला ​​​



​नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)​​​​। ​आतंकवादी संगठनों ​और आतंकवादियों की सूची में पाकिस्तान ने 1993 ​के ​मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी ​​​​​​​​​​दाऊद इब्रा​हिम​ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।​ दशकों से पाकिस्तान में रह रहे ​दाऊद ​​को वहां दर्जनों नाम से जाना जाता है​। ​दाऊद को भारत के अलावा पाकिस्तान और सऊदी अरब की ओर से कुल 14 पासपोर्ट जारी किए गए​​।​​ इसमें पांच पासपोर्ट पाकिस्तान से जारी किये हैं​। ​​​उसके पास भारत के अलावा पाकिस्तानी पासपोर्ट नंबरों और कराची में उनके पते का ​भी खुलासा ​किया गया ​है​​​​। ​​​​
 
​सूची के अनुसार ​​दाऊद के​ पास पाकिस्तान में जारी​​ किए गए पांच पासपोर्ट​​ ​भी हैं​​​​।​ ​दाऊद​ के नाम 12 अगस्त 1991 को रावलपिंडी​, पाकिस्तान ​से जारी ​पासपोर्ट सी-866537​, ​जुलाई 1996 में कराची​ से जारी ​​पासपोर्ट ​सी-267185​, जुलाई 2001 में रावलपिंडी से जारी पासपोर्ट ​एच​-122359​​, ​​12 अगस्त 1991 ​​को रावलपिंडी ​में जारी पासपोर्ट ​जी-866537​ और केसी-285901​ हैं​।​ ​इन ​पांचों पासपोर्ट में से​​ पाकिस्तान का दावा है कि इब्राहिम ने ​​12 अगस्त 1991 ​​को रावलपिंडी ​से जारी पासपोर्ट ​जी-866537 ​और अगस्त 1985 में दुबई ​से जारी पासपोर्ट​ ​का इस्तेमाल नहीं किया है।​ पाकिस्तान ने भारत के इस तर्क को भी स्वीकार कर लिया है कि इब्राहिम क्लिफ्टन​,​ कराची में रहता है।​ सूची में उसका पता कराची​ में व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद, क्लिफ्टन के पास​ बताया गया है​।​ ​​​कराची के नूराबाद के पहाड़ी इलाके में उसका आलीशान बंगला है​​​​।
 
​पाक सरकार के अनुसार, ​​दाऊद को भारत के अलावा पाकिस्तान और सऊदी अरब की ओर से कुल 14 पासपोर्ट जारी किए गए​​।उसका पहला पासपोर्ट भारत की ओर से 30 जुलाई 1975 को जारी किया गया था​​।​ जुलाई 2001 में रावलपिंडी में पासपोर्ट जारी किया गया था​​।​ ​हालांकि रावलपिंडी से जारी एक और पासपोर्ट की तारीखों का जिक्र नहीं किया गया है​​।​ ​​पाकिस्तानी ​सूची में यह ​भी ​स्पष्ट ​किया गया ​है कि ​​​दाऊद इब्रा​हिम​ को सरकार से कोई राष्ट्रीय पहचान संख्या जारी नहीं ​किया गया है​​।​ ​भारतीय एजेंसी ​​के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से बचने के लिए ​पाकिस्तान ने ​दाऊद इब्रा​हिम के ​अपने मुल्क में रहना स्वीकार ​किया है।​
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *