डीआरडीओ ने लेह में खोला कोविड-19 परीक्षण केंद्र

0

नई दिल्ली, 2​3​ जुलाई (हि.स.)।​ ​​​​रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (​​​​डीआरडीओ​) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना ​का परीक्षण बढ़ाने के लिए लेह स्थित ​​प्रयोगशाला​​ रक्षा उच्च अनुसंधान संस्थान में एक ​सेंटर खोला है। ​यहां से लेह-लद्दाख में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने में ​भी ​मदद मिलेगी। ​केंद्र में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (​आईसीएमआर) के सुरक्षा मानकों और दिशा​-​निर्देशों ​का पालन किया गया है। ​​यहां प्रतिदिन 50 नमूनों की जांच ​हो सकेगी। ​फिलहाल यह सेंटर कोविड परीक्षण के लिए ​खोला गया है लेकिन भविष्य ​में जैविक खतरों को ​देखते हुए कृषि-पशुओं की बीमारियों के लिए ​रिसर्च करने में बहुत मदद मिलेगी।
​​केंद्र का उद्घाटन लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके माथुर ने किया। ​​अपने संबोधन में​ एलजी माथुर ने कोवि​ड-19 से लड़ने में ​ ​डीआरडीओ ​के प्रयासों की सराहना की और यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ​डीआरडीओ के सचिव डॉ​.​ जी सतीश रेड्डी का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सुविधा से कोरोना संक्रमितों के इलाज में मदद मिलेगी।​ ​उप राज्यपाल ने परीक्षण ​केंद्र का निरीक्षण ​किया और ​जैव-सुरक्षा ​​के एहतियाती उपायों के​ बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर ​​प्रयोगशाला रक्षा उच्च अनुसंधान संस्थान​ के निदेशक ​डॉ​.​ ओपी चौरसिया, ब्रिगेडियर जेबी सिंह कमांडेंट, ​राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान​, लेह के निदेशक ​​डॉ​.​ पद्मा गुरमीत, ​सीएमओ ​​​डॉ​.​ मुतुप दोरजे के साथ-साथ ​एसएनएम अस्पताल, लेह ​के डॉक्टर, वरिष्ठ सैन्य अधिका​री और ​​​डीआरडीओ ​​के वैज्ञानिकों की टीम मौजूद थी।​ ​डीआरडीओ ​​की ​यह ​जीव विज्ञान प्रयोगशाला​ ​ठंडी कृषि-जंतु प्रौद्योगिकियों पर काम कर रही है। ​साथ ही ​​उच्च ऊंचाई ​वाले ठंडे ​और ​रेगिस्तानी क्षेत्रों में औषधीय और सुगंधित पौधों ​​की स्क्रीनिंग और पहचान कर रही है।
​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *