रणवीर के वो 5 बेहतरीन कैरेक्टर, जिन्होंने उन्हें बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार

0

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। पहली ही फिल्म में रणवीर का हटके अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था।

रणवीर अब तक कई फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। आइए आपको बताते हैं रणवीर सिंह के टॉप 5 कैरेक्टर्स के बारे में, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया।

रणवीर सिंह के टॉप 5 कैरेक्टर

फिल्म : गोलियों के रासलीला राम लीला

कैरेक्टर: राम

संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में रणवीर के कैरेक्टर ने उन्हें सिनेमा के पर्दे पर एक बड़े एक्टर के तौर पर प्रदर्शित किया था। फिल्म में दीपिका के साथ उनकी कैमिस्ट्री और उनका कैरेक्टर ऑडियंस को बहुत पसंद आया।

 
फिल्म: बाजीराव मस्तानी 
 
कैरेक्टर: पेशवा बाजीराव

बाजीराव मस्तानी फिल्म में पेशवा बाजीराव का रोल रणवीर ने प्ले किया था। रणवीर पेशवा बाजीराव के रोल में इतने बेहतरीन लग रहे थे कि उन्हें देखकर ये यकीनन करना मुश्किल था कि वो असली बाजीराव नहीं है। पर्दे पर उनके रोल पेशवा बाजरीव ने फैंस का दिल तो जीता, साथ ही उन्हें बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर की लिस्ट में भी शामिल करा दिया।

फिल्म: पद्मावत 

कैरेक्टर: खिलजी

संजय लीला भंसाली के साथ रणवीर ने तीसरी बार फिल्म पद्मावत में काम किया था। इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल किया था। जहां ज्यादातर एक्टर नेगेटिव कैरेक्टर करने से बचते हैं, वहीं रणवीर ने इस कैरेक्टर को शिद्दत से निभाने के लिए कई दिनों तक खुद को कमरे में बंद कर दिया था। जब फिल्म रिलीज हुई तो पर्दे पर हर कोई रणवीर को देखकर हैरान था। रणवीर का खूंखार लुक उनकी बेहतरीन एक्टिंग का सबूत था।

फिल्म: गली बॉय

कैरेक्टर: मुराद

साल 2019 में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह ने मुराद का रोल किया था। पद्मावत में खिलजी का रोल प्ले करने के बाद मुराद का रोल उनके लिए बिल्कुल अलग जोनर का था। उन्होंने गली बॉय में एक ऐसे लड़के का रोल किया था जो रैपर बनना चाहता है। रणवीर की फिल्म गली बॉय पिछले साल ऑस्कर के लिए भी नोमिनेट की गई थी।

फिल्म: गुंडे

कैरेक्टर: विक्रम बोस

फिल्म गुंडे रणवीर सिंह की बेस्ट फिल्मों से एक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए थे। फिल्म दो मुंह बोले भाइयों की कहानी थी, जो कोयले की खदान में काम करते थे। फिल्म में रणवीर का गैंगस्टार अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *