50 दिन से माता-पिता और बहन से नहीं मिली हैं मलाइका, बोली-आप सबकी बहुत याद आ रही है

0

कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन ने हर किसी को घरों में कैद कर दिया है। जो जहां था वहीं ठहर गया है। लॉकडाउन के कारण आम लोगों की तरह सेलिब्रेटी भी अपने घरों में हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई तक के लिए लागू रहेगा। इस दौरान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अपने घर में हैं और वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपने पिता अनिल अरोड़ा, मां जॉयसी पॉलीकार्प और बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा-’50 दिन….और आगे भी जारी। आप सबकी बहुत याद आ रही है।’
 अब मलाइका अरोड़ा को अपने परिवार की याद आ रही है। क्योंकि वे लॉकडाउन की वजह से उनसे मिल नहीं पाई हैं। मलाइका के पोस्ट पर कई सेलिब्रेटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं उनकी बहन अमृता ने लिखा कि उन्हें भी बहुत याद आ रही है। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिल वाला इमोजी शेयर किया। मलाइका अक्सर अपने घर पर समय बिताने की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। वह सोशल मीडिया पर खाना बनाते, योगा करते और थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करती हैं। हाल में उन्होंने अपने बेटे के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी।
मलाइका ने लिखा था कि कैसे वे लॉकडाउन के पहले सामान्य जीवन जी रही थी। वहीं मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। जनता कर्फ्यू के दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बालकनी में एक साथ नजर आए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *