चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पहुंचा भारत ग्लोबमास्टर विमान

0

दिल्ली, 27 फरवरी (हि.स.)।  भारत का विदेश मंत्रालय  कोरोना वायरस के कहर के बीच चीन के वुहान में फंसे न केवल  भारतीयों की मदद कर रहा है बल्कि विश्व के किसी भी देश के नागरिक को मदद देने को तैयार है। इससे विश्व विरादरी में भारतीय पहल की सराहना की जा रही है। गुरूवार सुबह भी भारतीयों व अन्य विदेशी नागरिकों की मदद के लिए गया एयरफोर्स का विशेष विमान ग्लोबमास्टर दिल्ली लौटा ।

भारतीय वायु सेना का ग्लोबमास्टर चीन में सहायता सामग्री लेकर गया था और फिर वुहान शहर में फंसे 112 लोगों को लेकर सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचा। इन 112 लोगों में 36 विदेशी नागरिक भी हैं। ये नागिरक बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, चीन और दक्षिण अफ्रीका अमेरिका और मेडागास्कर के हैं। इन सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद आईटीबीपी के छावला कैंप में भेज दिया गया है।
वहीं प्रिंसेस डायमंड जापान में फंसे 119 भारतीयों और 5 अन्य देश के नागरिकों को भी भारत वापस लाया गया है। इन सभी यात्रियों को सेना के मानेसर स्थित कैंप में रखा गया है। इन सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा रहा है और आवश्यक जांच भी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चीन के वुहान शहर से करीब 654 यात्रियों को एयर इंडिया के विशेष विमान से लाया गया था। सभी को इन्हीं दोनों कैंप में 18 दिनों तक अलग रखा गया था। सभी स्वस्थ्य हैं और वे अपने अपने घर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *