प्रिंसेस डायना के बायोपिक में काम करना चाहती हूंः दीपिका पादुकोण

0

नई दिल्ली, 02 जनवरी (हि.स.)। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह प्रिसेंस डायना के बायोपिक में काम करना चाहती हैं।
दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह अब तक सिर्फ एक शख्स के निधन पर रोई थीं, वह थीं प्रिंसेस डायना। उन्होंने आगे कहा कि उनसे कभी नहीं मिली लेकिन उनका उनसे अलग सा कनेक्शन था। दीपिका ने कहा कि डायना जिस तरह से लोगों से मिलती थीं, बात किया करती थीं, वह उन्हें बहुत आकर्षित करता था। वह हमेशा से उनकी बायोपिक में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वही एक शख्य थीं, जिसके निधन पर वह टूट गई थीं। वह बहुत रोई थीं।
उल्लेखनीय है कि दीपिका की इस साल छपाक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगी।
दीपिका की 2018 में सिर्फ एक ही फिल्म आई पद्मवात जो कि ब्लाकबास्टर साबित हुई। फिल्म में उन्होंने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। ‘पद्मावत’ के बाद अगर दीपिका साल भर किसी चीज के लिए चर्चा में रहीं तो वो थी उनकी शादी। दीपिका ने इस साल रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *