लोकसभा चुनाव 1984 – 2014 पुस्तक का लोकार्पण

0

No

जयपुर, 02 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 1984 – 2014 पुस्तक का विमोचन केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने दिल्ली में किया। जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष सीए एसएन गुप्ता एवं भाजपा राजस्थान साहित्य एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीए शंकरलाल अग्रवाल द्वारा सम्पादित पुस्तक में पिछले तीन दशक के लोकसभा चुनावों के परिणाम का विश्लेषण किया गया है।
पुस्तक देश के भावी राजनीतिक परिदृष्य और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्यवार आंकलन में सहायक सिद्व होगी। पुस्तक सदी के महानायक पूर्व उपराष्टपति भैरोसिंह शेखावत को समर्पित की गई है। पुस्तक में लोकसभा चुनावों से सम्बधित जानकारी एवं विश्लेषण सहित 1984 से 2014 तक लोकसभा के विभिन्न दलों की स्थिति एवं राज्यवार मतदान प्रतिशत का भी उल्लेख किया है। इस पुस्तक में इसी तरह दलवार प्रत्याशी एवं प्राप्त मत, राज्यवार विजय उम्मीदवार, दल एवं मोर्चानुसार विजयी उम्मीदवार, राज्यवार सीटें, राज्यवार मत एवं प्रतिशत को शामिल किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष-अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री-राजनाथ सिंह और भाजपा सांसद-ओमप्रकाश माथुर के संदेश सहित राष्ट्रीय दलों एवं राज्यों के प्रमुख नेताओं तथा पार्टी अध्यक्षों के चित्र भी प्रकाशित किए गए हैं। विभिन्न महापुरूषों के चित्र एवं उनके महत्वपूर्ण कथन पुस्तक की विशेषता है। चुनाव विश्लेषकों के लिए यह पुस्तक अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *