मेक्सिको की सीमा पार कर रहे आव्रजकों पर अमेरिका ने छोड़े आंसू गैस के गोले

0

लॉस एंजेल्स, 02 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी बार्डर पुलिस ने नव वर्ष के पहले ही दिन अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर तिजुआना में सीमा पार कर रहे आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। आव्रजकों की संख्या करीब 150 थी। इस दौरान अमेरिकी पुलिस ने 25 आव्रजकों को हिरासत में लिया है।
अमेरिकी बार्डर पुलिस ने कहा कि आव्रजक अमेरिकी सीमा में जबरन घुस रहे थे। साथ ही पत्थरबाजी भी कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी बार्डर पुलिस ने मेक्सिको सीमा के अंदर आंसू गैस के तीन गोले फेंके थे। गैस के गोले फेंके जाने के बाद ही दूसरी ओर से पत्थरबाजी शुरू हुई थी। इस बीच यह जरूर देखा गया कि कुछ बच्चे सीमा पर कंटीले तारों को जरूर पकड़े हुए थे। इसके विपरीत पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोलों के साथ आंखों में सप्रे करने वाली मिर्च भी फेंकी जा रही थी।
उधर, मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि ऐसी स्थिति में पुलिस के पास बल प्रयोग का अधिकार है। ये आव्रजक पिछले महीने होंड़ूरस से आए थे, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आव्रजक नीतियों के विरुद्ध है। इनमें से अनेक आव्रजक तिजुआना में रुक गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *