नीरव मोदी की बहन के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

0

इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस के खिलाफ दायर उसकी याचिका को रद्द कर दिया है।



लियोन (फ्रांस), 14 अक्टूबर (हि.स.)। भगोड़े कारोबारी और गबन के आरोपित नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी को इंटरपोल से जोर का झटका लगा है। इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस के खिलाफ दायर उसकी याचिका को रद्द कर दिया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि यह याचिका भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी के पूर्वी पर लगाए गए आरोपों के खिलाफ दायर की गई थी। साक्ष्यों को देखने के बाद इंटरपोल ने याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसी ही याचिका नीरव मोदी के भाइयों नेहाल और नीशाल मोदी ने भी दायर की है। फिलहाल, भाइयों की याचिका पर सबूतों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी अपने मामा मेहुल चोकसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 14,000 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मुख्य आरोपित हैं। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी भारतीय जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। सीबीआई सभी पीएनबी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई कर रही है।

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय इस बड़े घोटाले में मनी ट्रेल की जांच कर रहा है।  निदेशालय ने मोदी, चोकसी और परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़ीं कई विदेशी संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *