मोदी और जगन्नाथ ने किया मेट्रो और अस्पताल का उद्घाटन

0

मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दोनों देश जीवंत लोकतंत्र हैं और जनता के कल्याण और समृद्धि के साथ-साथ इस क्षेत्र और विश्व में शांति कायम करने के लिए प्रयासरत हैं।



नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द्र जगरनाथ ने गुरुवार को भारत के सहयोग से पूरी हुई दो विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से उद्धाटन किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस के प्रथम चरण और एक ईनटी (कान, नाक,गला) अस्पताल का विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्धाटन किया।

मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दोनों देश जीवंत लोकतंत्र हैं और जनता के कल्याण और समृद्धि के साथ-साथ इस क्षेत्र और विश्व में शांति कायम करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज जो विकास परियोजनाएं शुरु हुईं है वे दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों में नया अध्याय जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा परिवहन की एक प्रदूषण रहित समय बचाने वाली और कारगर प्रणाली सिद्ध होगी। इससे आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नवनिर्मित ईएनटी अस्पताल से मॉरीशस के लोगों से  उच्चस्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि भारत मॉरीशस की विकास परियोजनाओं में शामिल होने पर बहुत गर्व महसूस करता है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगरनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उनका देश भारत के सहयोग और सहायता के लिए कृतज्ञ है। उन्होने कहा कि अपने विकास के लिए मॉरीशस भारत माता का आशीर्वाद चाहता है।

भारत मॉरीशस में अस्पतालों और आवासीय परियोजनाओं को अमल में लाने में हिंद महासागर के इस देश को सहायता प्रदान कर रहा है। भारत ने तीन करोड़ 53 लाख डॉलर की धनराशि मॉरीशस में पांच परियोजनाओं के क्रियांवयन के लिए दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *