भाजपा ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला

0

उन्नाव के माखी गांव की दुष्कर्म पीड़िता की एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।



लखनऊ, 01 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्नाव कांड के आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गुरुवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था।
उन्नाव के माखी गांव की दुष्कर्म पीड़िता की एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इससे भाजपा और सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। मामले को लेकर विपक्ष संगठन और सरकार दोनों पर हमलावर है। मामले को तूल पकड़ता देख भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कल दिल्ली तलब किया था। इसी के बाद लगने लगा था कि पार्टी सेंगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिन पहले कहा था कि सेंगर को पार्टी से पहले ही निलंबित किया जा चुका है, लेकिन भाजपा ने आज उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया।
उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव दुष्कर्म मामले में ही इस समय जेल में बंद हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *