विश्व कप के खिताबी मुकाबले के लिए अंपायरों और अधिकारियों की घोषणा

0

खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस मैदानी अंपायर होंगे।



दुबई, 12 जुलाई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप के फाइनल के लिए अंपायरों और अधिकारियों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के बाद अंपायरों और अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस मैदानी अंपायर होंगे। ऑस्ट्रेलिया के रॉड टकर तीसरे अंपायर और पाकिस्तान के अलीम दार चौथे अंपायर होंगे, जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रैफरी होंगे।
बता दें कि 14 जुलाई को लार्ड्स के ऐतिहासिक मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *