ट्रंप ने आयात शुल्क मुद्दे पर भारत को फिर कोसा

0

ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि भारत ने लंबे से अमेरिकी वस्तुओं पर कर लगाकर लाभ उठा लिया। अब यह स्वीकार्य नहीं होगा। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यापार मुद्दे पर दोनों देशों में चल रहे खटपट के बीच यह स्पष्ट नहीं किया कि भारत के खिलाफ वह किस तरह की कार्रवाई करेंगे।



वाशिंगटन, 09 जुलाई  (हि.स.)। अमेरिकी निर्यात पर लगाए गए शुल्क की वजह से पहले से नाराज चल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर कोसा है।
 
ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि भारत ने लंबे से अमेरिकी वस्तुओं पर कर लगाकर लाभ उठा लिया। अब यह स्वीकार्य नहीं होगा। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यापार मुद्दे पर दोनों देशों में चल रहे खटपट के बीच यह स्पष्ट नहीं किया कि भारत के खिलाफ वह किस तरह की कार्रवाई करेंगे।
 
विदित हो कि ट्रंप व्यापार मामले में चीन समेत कई देशों के साथ समानता के आधार पर नए सिरे से संबंध बनाना चाहते हैं। वह अमेरिकी वस्तुओं पर नई दिल्ली की ओर से लगाए शुल्कों को लेकर भारत की आलोचना पहले भी कर चुके हैं। हाल में अमेरिका ने भारत के शुल्क मुक्त निर्यात पर कर भी लगा दिया है। इसके जवाब में भारत ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क की दर बढ़ा दी है जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया है।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *