गुलबदीन नैब को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे चोटिल राशिद.

0

टॉंटन, 09 जून (हि.स.)। अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने उम्मीद जताई है कि चोटिल स्पिनर राशिद खान जल्दी ठीक हो जाएंगे और 15 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच के दौरान अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए। बल्लेबाजी के दौरान लाकी फर्ग्यूशन की गेंद राशिद के हेलमेट पर लगी, गेंद की रफ्तार 138 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उनके हेलमेट पर लगी थी, गेंद से चोटिल होने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए।
हालांकि गेंद राशिद के हेलमेट पर लगी, लेकिन इसके बावजूद गेंद के लगने का उनके ऊपर असर देखने को मिला। गेंद लगने के कारण उनके दिमाग ने कुछ देर बाद ही काम करना बंद कर दिया। वह कुछ भी समझ पाने में असमर्थ हो गए थे, मैदान के बाहर ले जाने के बाद उनका दिमाग सही से काम कर रहा है कि नहीं इसके लिए कंक्यूशन टेस्ट किया जाता है, लेकिन वह इस टेस्ट में फेल हो गए। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें एहतियात के तौर पर बाकी खेल से बाहर बैठने को कहा।
मैच के बाद कप्तान ने कहा कि वह अब बेहतर महसूस कर रहा है। चिकित्सकों ने उसे मैदान पर नहीं उतरने की सलाह दी थी, लेकिन अब वह बेहतर महसूस कर रहा है, उसे विश्राम की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘मैंने फिजियो से पूछा कि क्या उसे विश्राम की जरूरत है, क्या उसे सिर दर्द है। हमें अगले मैच से पहले एक सप्ताह के विश्राम का समय मिलेगा। अब वह अच्छा महसूस कर रहा है। अफगानी लोग मजबूत होते हैं। यह मामूली चीज है।
उल्लेखनीय है कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.1 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *