प्रतापगढ़: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर

0

पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक मुठभे़ड़ में बीती रात चिलबिला कोट के पास एक लाख के इनामी एक बदमाश को मार गिराया। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल तथा 30 एमएम और एक कार्बाइन बरामद की है।



प्रतापगढ़, 06 जून (हि.स.)। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक मुठभे़ड़ में बीती रात चिलबिला कोट के पास एक लाख के इनामी एक बदमाश को मार गिराया। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल तथा 30 एमएम और एक कार्बाइन बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भूलियापुर निवासी तौकीर (38) हत्या, रंगदारी, बैंक लूट आदि कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर जेल बंदी रक्षक, ग्राम प्रधान और मार्बल व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या करने का भी आरोप था। सरकार ने तौकीर पर पूरे एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

गुरुवार को तड़के एसटीएफ को सूचना मिली कि चिलबिला कोट के पास तौकीर और उसके दो साथी आएंगे। तुरंत पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके की घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। एसटीएफ और पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली तौकीर को लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसके दोनों साथी भागने में सफल रहे। पुलिस तौकीर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *