पाक भी लगातार रखेगा लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर

0

भारत के साथ संबंध सुधारने के इच्छुक पाकिस्तान की नजर भी हमारी 17 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लगी हुई है। यह नतीजे गुरुवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे जिसके लिए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने नतीजों का लाइव टेलिकास्ट करने का फैसला लिया है।



इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। भारत के साथ संबंध सुधारने के इच्छुक पाकिस्तान की नजर भी हमारी 17 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लगी हुई है। यह नतीजे गुरुवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे जिसके लिए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने नतीजों का लाइव टेलिकास्ट करने का फैसला लिया है।

 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में  एक बयान में आशा प्रकट की थी कि नरेन्द्र मोदी के भारत का पुन: प्रधामनंत्री बनने पर दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर बनेंगे।

भारतीय उच्चायोग की ओर से जश्न-ए-जम्हूरियत नाम से एक जलसे का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के सभाग्रह और लॉन में स्क्रीन्स लगाई जाएंगी, जिसमें चुनाव के नतीजों का लाइव टेलिकास्ट होगा।इसके बाद शाम 7.30 बजे से नतीजों पर बहस का भी कार्यक्रम है।

पाकिस्तान में मीडिया हाउस भी इन नतीजों की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं और पत्रकार अपने ब्लॉग पर इस पर चर्चा कर रहे हैं। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भी भारत के चुनाव प्रमुखता से जगह पा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *