अजय देवगन की फ़िल्म की धीमी शुरुआत

0

मुम्बई, 15 मई (हि स)।इस शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन की नई फिल्म दे दे प्यार दे की बॉक्स ऑफिस पर बहुत मजबूत शुरुआत नहीं हुई है।
रिलीज के पहले दिन सुबह के शोज में दर्शकों की तादाद आधे से भी कम रही और फ़िल्म देखकर आए दर्शकों की प्रतिक्रिया भी मिलीजुली रही है। फ़िल्म से निराश होने वाले दर्शकों की गिनती ज़्यादा लग रही है। लव रंजन की कंपनी की इस फ़िल्म का बजट 70 करोड़ बताया गया है और रिलीज से पहले फिल्मी कारोबार के जानकारों की राय में या फ़िल्म पहले दिन दस से बारह करोड़ का कारोबार कर सकती है।
फ़िल्म बनाने वाली कंपनी का दावा है कि फ़िल्म पहले दिन 16 करोड़ के आसपास का कारोबार करेगी। अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फ़िल्म का निर्देशन अकिव अली ने किया है, जिनकी ये पहली फ़िल्म है। आलोकनाथ, जिमी शेरगिल, कुमुद मिश्रा भी इस फ़िल्म का हिस्सा हैं। टी सीरीज फ़िल्म के निर्माण की साझेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *