अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान

0

मुम्बई, 15 मई (हि स)। आयुष्मान खुराना की किस्मत जोरों पर है। उनको लगातार नई फिल्में मिलने का सिलसिला जारी है। निर्देशक शुजित सरकार की नई फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रहे हैं। लखनऊ में आधारित कहानी पर बनने जा रही इस फ़िल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और इस साल नवंबर में इसे रिलीज़ किया।जाएगा। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना की हीरोइन का चयन अभी नहीं हुआ है। आयुष्मान खुराना के करिअर की शुरुआत शुजित सरकार की फ़िल्म विक्की डोनर से हुई थी। अमिताभ बच्चन के साथ शुजित ने पिंक और पीकू फिल्मों का निर्माण किया है। निर्देशक के तौर पर शुजित इन दिनों विकी कौशल के साथ शहीद ऊधम सिंह की बॉयोपिक बना रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *