आज से शुरू हो रहा है कांस फिल्म फेस्टिवल

0

मुंबई, 14 मई (हि स)। फिल्मों और फैशन के सबसे बड़े आयोजनों में एक माने जाने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल का नया सीजन इस साल 14 मई से फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरु होने जा रहा है। ये 72वां कांस फिल्म फेस्टिवल होगा और ये 11 दिनों तक चलेगा। भारत की सिनेमा की दुनिया के लिए भी कांस फिल्म फेस्टिवल हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। इस साल के लिए माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण, कंगना, हुमा कुरैशी और सोनम कपूर जैसी सुंदरियां कांस फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। कंगना पिछले साल पहली बार इस फेस्टिवल में शामिल होने पंहुची थीं। इन सुंदरियों के अलावा इस बार टीवी एक्ट्रेस हिना खान पहली बार कांस फेस्टिवल में हिस्सा लेने जा रही हैं। अभी तक मिली खबरों के अनुसार, दीपिका इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए 16 मई मई को पंहुचेंगी और 18 मई तक रहेंगी। सोनम के लिए भी खबर है कि वे भी 16-18 मई के बीच कांस में रहेंगी, जबकि हिना खान का फैशन शो 17 मई को होने की खबर है। हिना खान पहली बार कांस का हिस्सा बनने को लेकर खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वे थोड़ा सा नर्वस महसूस कर रही हैं। अभी तक ये साफ नहीं है कि इस बार कांस में भारत की किन फिल्मों की स्क्रीनिंग होने जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *