मणिपुर में सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया

0
mani

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आज सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के फुंगई चिंग, एनगामुखोंग इलाके से एक सिंगल बोर गन, एक देसी पिस्टल, मैगजीन, एक नाइन एमएम पिस्टल मैगजीन, 10 हाई–एक्सप्लोसिव हैंड ग्रेनेड, एक बाओफेंग रेडियो सेट, एक एंटी–रायट ग्रेनेड, एक स्टन शेल, 50 खाली .303 राउंड, 36 जीवित राउंड और 45 खाली कारतूस बरामद किया है।

सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वाबगई बफैलो फार्म क्षेत्र के पास से एक एयर गन राइफल, दो बिना डेटोनेटर के हाई–एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, दी जीवित 51 एमएम हाई–एक्सप्लोसिव शेल, 10 नग 7.62 एमएम जीवित राउंड, 15 खाली एके राइफल कारतूस, चार स्टन शेल, दो बुलेटप्रूफ प्लेट और एक बुलेटप्रूफ वेस्ट बरामद किए। इनके अलावा, जीरीबाम जिले के जाईरोल और उचाथोल जंगल क्षेत्रों से एक एसएमजी कार्बाइन और मैगजीन, एक बारह बोर सिंगल बैरल गन, 60 जीवित राउंड, पांच यूबीजीएल राउंड और दो ग्रेनेड बरामद किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *