हिमाचल में भाजपा ने बनाए 15.50 लाख सदस्य, अरुणाचल के बाद हासिल किया दूसरा स्थान

0
नई दिल्ली

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रदेश में भाजपा ने 15.50 लाख सदस्य बनाये हैं। सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश अरुणाचल के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्तारूढ़ होने के बावजूद भाजपा लाखों सदस्य बनाने में कामयाब रही।

भाजपा की सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में हिमाचल भाजपा की टीम को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे।

इस बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश को सदस्यता अभियान प्रभारी बिहारी लाल शर्मा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महामंत्री विनोद तावड़े द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा हिमाचल प्रदेश को साधारण सदस्यता अभियान के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह भाजपा हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमने देवतुलीय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए 15.50 लाख सदस्य बना लिए है। सदस्यता अभियान संगठन पर्व के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ने अपना सदस्यता लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है। यह और किसी राजनीतिक पार्टी में संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि बाकी सभी पार्टियां जाति, क्षेत्र, परिवार या विशेष समुदाय पर आधारित पार्टी हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। यह लक्ष्य जो हमने प्राप्त किया है यह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *