यूक्रेन से उत्तराखंड के छह छात्र पहुंचे दिल्ली

0

देहरादून, 01 मार्च (हि.स.)। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे उत्तराखंड के छह छात्र मंगलवार को सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान उत्तराखंड के अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ वरीय अधिकारियों ने छात्रों की एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
ये सभी फ्लाइट संख्या 6 ई 8386 और 6 ई 9541 से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनमें देहरादून से भानु प्रताप सिंह तोमरी, मनीष कुमार थापा, हरिद्वार से कन्हैया, कुर्बान अली, उधम सिंह नगर से प्रशांत और पौड़ी गढ़वाली से रिया रावत हैं।
इस दौरान अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी रंजन मिश्रा, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी मनोज जोशी और दीपक चमोली छात्रों की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *