रंजीता धामा ने दी मुख्यमंत्री आवास पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी

0

गाज़ियाबाद, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले के लोनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं लोनी नगर पालिका की अध्यक्ष रंजीता धामा ने फेसबुक लाइव के जरिए मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं, लेकिन उनका नामांकन रद्द करने की साजिश चल रही है।

धामा ने सोमवार को कहा कि उन्हें पता चला है कि भाजपा उम्मीदवार कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर उनका पर्चा रद्द कराने का प्रयास कर रहे हैं। अगर पर्चा रद्द हुआ या करवाया गया तो वह दोनों बेटियों और परिवार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी। यह उनकी और लोनी की जनता के आत्मसम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा उन्हें चुनाव प्रणाली पर भरोसा है। फिर भी अगर किसी अधिकारी ने दबाव में आकर इस तरह का कोई कार्य किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *