02 नवंबर इतिहास के पन्नों में

0

‘छोटा भारत’ बनाने पहुंचे श्रमिकः आज से करीब 186 साल पहले मॉरीशस पहुंचा एटलस नाम का जहाज यूं तो मजदूरों से भरा हुआ था लेकिन सही मायने में यह भारत के बाहर छोटा भारत बनने की शुरुआत थी। दो 2 नवंबर, 1834 को वहां पहुंचे गिरमिटिया यानी अनुबंधित मजदूरों ने ही नया मॉरीशस बनाने की नींव डाली। मॉरीशस 1715 से फ्रांस के कब्जे में था। इन मजदूरों और बाद में भारत से ही गये कुछ व्यापारियों के बूते चीनी के उत्पादन पर आधारित अर्थव्यवस्था विकसित हुई। उसी दौरान 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में इस द्वीप पर ब्रिटेन का कब्जा हुआ। इस अवधि में 1834 से 1924 के बीच भारत के मजदूरों को लाने का सिलसिला जारी रहा। बाद में भारतीय मूल के शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली। आज वहां भारतीय मूल के लोग समृद्ध और लोकतांत्रिक नजरिए से भी सशक्त हैं। वहां के किसी भी शहर में हिन्दी और भोजपुरी सुनकर भारतीय मिट्टी की महक महसूस होती है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

1534 –सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।

• 1852 –फ्रेंकलिन पियर्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

• 1914 – तुर्की के विरुद्ध रूस ने युद्ध की घोषणा की।

• 1984 – अमेरिका में पहली बार किसी महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा।

• 2000 – हिंसा रोकने के लिए पश्चिम एशिया में अहम फैसले।

• 2002 –मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

• 2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष पैदा होने से सैंकड़ो लोगो की मौत।

• 2005 –ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली !

• 2008 – सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा को भारत सरकार ने बंद किया !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *