29 अक्टूबर इतिहास के पन्नों में

0

जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापनाः देश के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में एक, जामिया मिलिया इस्लामिया 29 अक्टूबर 1920 को स्थापित हुआ। इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्तर हासिल है। इसके संस्थापकों में महमूद हसन देवबंदी, मोहम्मद अली जौहर, हाकीम अजमल खान, मुख्तार अहमद अंसारी, अब्दुल मजीद ख्वाजा और जाकिर हुसैन शामिल थे। वर्ष 1927 में काफी कठिन परिस्थितियों में डॉ. जाकिर हुसैन ने इसे संभाला और इसे नयी दिशा दी। इस विश्वविद्यालय के स्थापना काल में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर ने भी इसका समर्थन किया।

अन्य अहम घटनाएंः

1864ः यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

1923ः ओटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना।

1945ः विश्व का पहला बॉल प्वाइंट पेन बाजार में आया।

1985ः भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह का जन्म।

1988ः प्रमुख गांधीवादी महिला समाज सुधारक कमला देवी चट्टोपाध्याय का निधन।

1999ः उड़ीसा में विध्वंसकारी समुद्री तूफान।

2011ः अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का निधन।

2015ः चीन ने एक बच्चे की नीति खत्म करने की घोषणा की।

2020ः गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *