27 अक्टूबर इतिहास के पन्नों में

0

एक नयी संभावना का जन्मः सिलाई मशीन की खोज कर आइजैक मेरिट सिंगर ने सिले हुए परिधान के क्षेत्र में जैसे क्रांति ला दी। वर्ष 1811 में अमेरिका में पैदा हुए आइजैक सिंगर को सिलाई मशीन की खोज का श्रेय दिया जाता है। साल 1839 में वे सिलाई मशीन बनाने में सफल हुए और आगे चलकर इसमें कई सुधार भी किए। अपनी खोज के लिए वे पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुए। आज भी सिंगर कंपनी की सिलाई मशीन भारत सहित ज्यादातर देशों में बखूबी जाना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1605ः मुगल बादशाह अकबर की मृत्यु।

1904ः भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में शामिल जतींद्रनाथ दास का जन्म।

1920ः पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन का जन्म।

1984ः भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का जन्म।

1987ः मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेंट का निधन।

1999ः सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नागेंद्र का निधन।

2001ः हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन।

2003ः मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री बी.बी. लिंगदोह का निधन।

2018ः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *