69 न्यायाधीशों का हुआ तबादला पटना हाईकोर्ट की अनुशंसा पर बिहार में

0

पटना, 13 अप्रैल(हि. स.)। पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक की अनुशंसा के आलोक में असैनिक न्यायाधीश संवर्ग के 69 पदाधिकारियों को कोटा के तहत जिला न्यायाधीश संवर्ग में नियमित प्रोन्नति देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करते हुए जिलों में पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

अरवल के सब जज शुभ नंदन झा को जहानाबाद का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। राजकुमार चौधरी को भागलपुर, नंदकिशोर राम को मुंगेर, रविंद्र कुमार को शिवहर, ठाकुर अमन कुमार को बेगूसराय, संजय सिंह को शेखपुरा, राजेंद्र कुमार सिन्हा को कटिहार, चंद्रवीर सिंह को सीवान, अमित कुमार पांडे को नवादा, शरद चंद्र कुमार को खगड़िया, विवेक राय को बक्सर, ललन कुमार को मधुबनी, सुरेंद्र कुमार मिश्र को भभुआ, अरविंद को औरंगाबाद, संजीव कुमार प्रथम  को मधेपुरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *