राजद ने जारी की 42 उम्मीदवारों की सूची

0

इमामगंज से उदय नारायण चौधरी तो कुर्था से बागी कुमार वर्मा होंगे प्रत्याशीतारापुर से जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी तो बड़हरा से सरोज यादव चुनाव मैदान में  



पटना, 08 अक्टूबर (हि.स.) । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद, कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट वाले महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा एनडीए से तीन दिन पहले ही कर लिया था। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के खाते में 144 सीटें गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस 70, भाकपा (माले) 19, भाकपा 6 और माकपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन की ओर से घोषणा की गई है कि नीतीश कुमार के मुकाबले में उसकी ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार होंगे।

बिहार विधान सभा चुनाव में राजद उम्मीदवारों की सूची-

कुर्था- बागी कुमार वर्मा, ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव, मोकामा- अनंत सिंह, सूर्यगढ़ा- प्रहलाद यादव, मखदूमपुर- सतीश दास, रजौली- प्रकाशवीर, मोहनिया- संगीता देवी, दिनारा- विजय मंडल, शेरघाटी- मंजू अग्रवाल, डेहरी- फतेह बहादुर कुशवाहा, मुंगेर- अविनाश कुमार, रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन, बांका- जावेद इकबाल अंसारी, बड़हरा- सरोज यादव, गुरुआ- विनय यादव, मसौढ़ी- रेखा पासवान, बाराचट्टी- समता देवी, बेलहर- रामदेव यादव, बोधगया- सर्वजीत कुमार, जदगीशपुर- रामविशुन सिंह लोहिया, नोखा- अनीता देवी, जमुई- विजय प्रकाश, रामगढ़- सुधाकर सिंह, झाझा- राजेंद्र यादव, बेलागंज- सुरेंद्र यादव, चकाई- सावित्री देवी, शाहपुर- राहुल तिवारी, जहानाबाद- सुदय यादव, शेखपुरा- विजय सम्राट, गोह- भीम सिंह, नबी नगर- डब्लू सिंह, ओबरा- ऋषि सिंह, नवादा- विभा देवी, तारापुर- दिव्या प्रकाश, अतरी- अजय यादव,
36. भभुआ- भरत बिंद, धुरैया- भूदेव प्रसाद, इमामगंज- उदय नारायण चौधरी, संदेश- किरण देवी, कटोरिया- स्वीटी हेम्ब्रम, सासाराम- विजय गुप्ता, गोविंदपुर- मोहम्मद कामरान।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *