लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय, 143 विस सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी

0

पटना, 7 सितम्बर(हि स)।  लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक चिराग पासवान ने बुलाई,  सोमवार को हुई इस बैठक मे बिहार संसदीय बोर्ड के सभी मेंबर शामिल हुए। बैठक में आगे सभी प्रकार के निर्णय के लिए लोजपा सुप्रीम चिराग पासवान को अधिकृत किया गया है। बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि बोर्ड की बैठक में चिराग पासवान भी मौजूद थे। बैठक में सभी सदस्यों ने बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राय रखी। बिहार संसदीय बोर्ड में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि पार्टी को 143 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची बनाकर जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड को देनी है। संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री को कथित तौर पर कालिदास कहा गया उस पर भी चर्चा हुई, और निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *