कोरोनाकाल में इसी महीने होंगे बिहार में चुनाव

0

चुनाव आयोग ने गृह व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशोंजिला परिषद् अध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख व सरपंच पड़ के लिए 26 और 27 अगस्त को होंगे चुनाव



पटना, 08 अगस्त (हि.स.) । बिहार में कोरोना संक्रमण के संकटकाल में चुनाव होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है। चौंकिए नहीं, हम बिहार विधानसभा चुनाव की बात नहीं कर रहे। यह जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, सरपंच, उपमुखिया के चुनाव की घोषणा है। निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसकी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित चुनाव कराने की बात कही है। निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार चुनाव आगामी 26 और 27 अगस्त को होने हैं। ये चुनाव राज्‍य के 12 जिलों में होने हैं। इनमें सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, मधेपुरा शामिल हैं। उपरोक्‍त जिलों में 26 अगस्त को चुनाव कराए जाएंगे। जबकि, सारण के पंचायत समिति दिघवारा के उपप्रमुख और कैमूर की ग्राम पंचायत खरहना के उप मुखिया के चुनाव 27 अगस्त को होंगे। विदित हो कि बिहार में कोरोना संक्रमण के आंकड़े विस्‍फोटक हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से रोजाना साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीत 24 घंटे की बात करें तो 3992 नए संक्रमित मिले हैं। राज्‍य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 75,786 हो चुका है। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 400 हो गई है। ऐसे हालात में संक्रमण रोकते हुए चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *