बिहार में 123 मिले कोरोना पॉजिटिव, 8611 पहुंचा आंकड़ा

0

पटना, 26 जून (हि स)। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बढ़ते मरीजों में राज्य में 123 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8611 से ज्यादा पर पहुंच गई है। जिन जिलों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं उसमें अगरिया, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, गया, गोपालगंज, मुंगेर, नवादा, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर सारण, शेखपुरा और सिवान शामिल है। पटना जिले की बात करें तो पटना राजधानी में एक साथ 13 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *