टिहरी : बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन खाई में गिरी, नौ बच्चों की मौत

0

टिहरी, 06 अगस्त (हि.स.)। जिले के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन खाई में गिर गई। हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चे घायल हैं। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। हादसा मंगलवार सुबह प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी और जलवाल गांव के बीच हुआ।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह मदननेगी स्कूल की वैन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। मदननेगी और जलवाल गांव के बीच वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही सात और बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *