बेगूसराय: पोस्टल बैलेट और प्रथम राउंड में काफी आगे चल रहे हैं गिरिराज

0

देश के हॉट लोकसभा सीटों में शुमार बेगूसराय में जारी मतगणना के प्रथम राउंड तथा पोस्टल बैलेट की गिनती में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। छात्रनेता कन्हैया कुमार दूसरे स्थान पर हैं। जबकि तनवीर हसन काफी पीछे हैं। 



बेगूसराय,23मई(हि.स.)। देश के हॉट लोकसभा सीटों में शुमार बेगूसराय में जारी मतगणना के प्रथम राउंड तथा पोस्टल बैलेट की गिनती में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। छात्रनेता कन्हैया कुमार दूसरे स्थान पर हैं। जबकि तनवीर हसन काफी पीछे हैं।

सभी सात विधानसभा की अलग-अलग सात हॉल में मतगणना शुरू हुई। जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट का स्कैनिंग कर मतगणना की शुरुआत हुई। सभी हॉल में 14-14 टेबुल लगाए गए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक के साथ डीएम, एसपी, डीडीसी समेत तमाम आला अधिकारी स्वच्छ, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना को लेकर पल पल पर नजर रखे हुए हैं।
मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्रालय द्वारा जारी अलर्ट के आधार पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाजार समिति में बनाये गये मतगणना केन्द्र के दोनों गेट पर पहचान पत्र की कड़ाई से जांच तथा डबल मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने दिया जा रहा था। वहीं, कंकौल एवं पन्हांस में बैरियर लगाकर एसएच-55 पर वाहनों को दूसरे रुट में डायवर्ट कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *