7 नवम्बर इतिहास के पन्नों में

0

रमन प्रभाव के जनक का जन्मः विज्ञान जगत जिस खोज को ‘रमन प्रभाव’ के नाम से जानता है, उसके जनक ‘भारत रत्न’ सी वी रमन (चंद्रशेखर वेंकटरमन) का जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 7 नवम्बर 1888 को हुआ था। डॉ. रमन ने 1928 में 28 फरवरी के दिन यह उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी। तत्कालीन कलकत्ता स्थित इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस की प्रयोगशाला में तब अति न्यून साधनों के बीच यह अधिकतम जैसी उपलब्धि थी। इसके लिए उनको 1930 में विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी खोज को याद करने के लिए देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः

1858: महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।

1917: रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।

1998: दुनिया के सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन की धरती पर सुरक्षित वापसी।

1998: भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की घोषणा।

2003: गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर राष्ट्रपति जार्ज बुश के हस्ताक्षर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *