पटना में दिल्ली विश्वविद्यालय पूर्व छात्र सम्मेलन 13 नवंबर को

0

(दिनांक-13.11.2021, समय-शाम 5.00-10.00, स्थान-पटना गोल्फ क्लब, बिहार)



पटना, 07 नवंबर:  दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के पूर्व छात्रों का एक ऐतिहासिक सम्मेलन बिहार की ऐतिहासिक धरती पाटलीपुत्र पर 13 नवंबर को होने जा रहा है। जीवन के विविध क्षेत्र में सफलता का इतिहास लिख रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र इस सम्मेलन में अपने परिवार के साथ पुराने दिनों की यादें तो ताजा करेंगे ही, साथ ही अपने समाज, प्रांत और देश की तरक्की के लिए एक रोडमैप तैयार कर उसमें अपनी भूमिका भी तय करेंगे। वास्तव में सम्मेलन में संपूर्ण भारत की झांकी नजर आएगी, जिसमें में देश के विविध प्रांतों, भाषा और संस्कृति का संवहन करने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र एक बड़े उद्देश्य के साथ पटना में एकत्रित होंगे। सम्मेलन के दौरान कला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत बेहतरीन कलाकार सर्वश्री राधा बल्लभ के फ्यूजन तबला वादन से होगा। इसके बाद महिला व पुरुष कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियां होंगी। मशहूर गीतकार, गायक, कवि व साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नीलोत्पल मृणाल अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को रोमांचित करेंगे। कव्वाली गायन के लिए देश-दुनिया में मशहूर सबरी ब्रदर्स की प्रस्तुति सम्मेलन के मुख्य आकर्षण में शामिल होगी।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *