आजम खान के जेल जाने के बाद अखिलेश यादव ने बुलायी बैठक

0

लखनऊ, 27 फरवरी(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलायी है। आजम खान के जेल जाने के बाद बुलायी गयी बैठक में आगे की योजना पर चर्चा होनी है। अखिलेश यादव को आज रामपुर जाना था लेकिन आजम खान के सीतापुर जेल सिफ्ट होने के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ नेता अहमद हसन समेत तमाम केन्द्रीय, प्रदेश स्तरीय नेताओं का पहुंचना हुआ है। अखिलेश यादव ने बैठक के शुरु होते ही रामपुर जेल से सीतापुर जेल आजम खान को सिफ्ट करने का विषय उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *